UNCATEGORIZED
नवनियुक्त युवा मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों का यमकेश्वर के बेरागढ़ में जोरदार स्वागत किया गया

यमकेश्वर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नीलकंठ स्वर्गाश्रम मंडल के बैरागढ़ में किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त स्वर्गाश्रम नीलकंठ मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरजीत राणा ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय विधायक श्रीमती रितु खंडूरी भूषण जी का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उनको युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरजीत राणा ने युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती और जिला महामंत्री युवा मोर्चा अजय रावत का प्रथम बार यमकेश्वर के बैरागढ़ में आने पर स्वागत किया इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती ने कहा कि युवा मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ अब 2022 के चुनाव को देखते हुए कार्य करेगा मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र लेकर युवा अपने बूथ पर कार्य करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय रावत ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही है जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ किस प्रकार पहुंचे इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर सुभाष जुगरान,धर्मेन्द्र बिष्ठ, शमशेर भंडारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंडित महिमानंद भट्टकोटी, रामलाल बेलवाल, विधायक प्रतिनधि विनोद जुगलान,अलकेश कुकरेती, मंडल महामंत्री प्रीतम राणा,हरदीप कैंतुरा, बिज्जी रावत ,सुखदेव गुसाईं,दर्शन लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।